चंडीगढ़।बलवंत सिंह राजोआना को 31 मार्च को फांसी दी जानी है। इसके विरोध में आज पूरा पंजाब बंद है। पंजाब के कई शहरों में प्रदर्शन का असर देखने को मिल रहा है। जालंधर में भीड़ ने दो बैंको में तोड़फोड़ की तो सड़कें और रेल रूट भी बाधित हैं।
पंजाब के संगरूर-भटिंडा मार्ग पर सिख समुदाय नें राजोआना की फांसी के खिलाफ जाम लगया। पठानकोट में पंजाब बंद का असर नहीं दिखा। यहां रोजमरा की तरह दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोली। शिव सेना के पंजाब प्रभारी ने फांसी देने की बात कही। वहीं प्रदर्शकारियों ने पठानकोट- चंडीगढ़ रोड जाम कर दिया। अमृतसर में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा है कि वो नहीं जानते कि कौन राजनीति कर रहा है लेकिन जो कानून है उसका पालन होना चाहिए।
पंजाब के एडवोकेट जनरल अशोक अग्रवाल ने बताया कि अभी तक हमें कोर्ट की सर्टीफाइड कॉपी नहीं मिली है। जब मिलेगी तभी हम हाईकोर्ट में अपील कर पाएंगे। गौरतलब है कि बेअंत सिंह के परिवार का इस विरोध के बारे में कहना है कि पंजाब की अमन शांति के लिए जो भी सरकार कार्रवाई करती है। हम उनके साथ हैं। इसपर राजनीति नहीं होनी चाहिए। आपस में बैठकर इसका हल निकाला जा सकता है। इस तरह बंद नहीं करना सही नहीं है। इससे लोगों में डर पैदा होता है। हम पंजाब की अमन और शांति में रोड़ा नहीं बनना चाहते।